समस हिंदी में आपका सुवागत है ...सोनू

Welcome to Sms Hindi

सभी भारतीयों से अनुरोध है कि वो अपने ब्लॉग पर "वन्दे मातरम्" अवश्य लिखें!

नीलांश जी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नीलांश जी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

8.07.2011

फ्रेंडशिप डे स्पेशल

 !!हैपी फ्रैंडशिप डे!!
 
हेल्लो दोस्तों 12 जुलाई को मेरे प्रिय दोस्त ओर भाई सवाई सिंह राजपुरोहित का जन्मदिन था इस अवसर पर एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था इस प्रतियोगिता मेरे पास 27 रचना आई जिसमे से 5 रचना को चुना है जिसमे से एक रचना "दोस्ती - एक प्रतियोगिता हैं" मैंने दिनाक 7.31.2011 को आपके सामने ले कर आया था ये रचना आदरणीय शालिनी कौशिक जी  ने भेजी थी आज आपके सामने लेकर आया हु बाकि  की 4 रचना और 15 अगस्त आपके सामने लेकर आहूगा प्रथम स्थान पाने वाले या वाली विजेता को और दिया जाएगा! एक ऑनलाइन प्रमाण पत्र तो आप सभी का स्वागत है  15 अगस्त 2011 को मेरे ब्लॉग पर आप से निवेदन है की जरुर आए...आपका सोनू  
  
 

दिन अति पावन, हैं पावन भावनायें
जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनायें.

प्रात की नव-रश्मियाँ सुख-आरती ले
गान-मंगल गायें , जीवन को सँवारें.


कर्म-पथ पर हर कदम ऐसा धरो तुम
सफलतायें स्वयम् चरणों को पखारें.

नित नई नूतन नवल हों कल्पनायें
जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनायें.

ये रचना आदरणीय श्री अरुण कुमार निगमजी 
( आदित्य नगर,दुर्ग ,छत्तीसगढ़) ने भेजी है उनका ब्लॉग लिंक 
       http://mithnigoth2.blogspot.com/
     आद .अरुण कुमार निगम (हिंदी )
http://mitanigoth2.blogspot.com/ 

      ############# 


मित्रता का भाव मानव के लिए वरदान है ;
जो नहीं ये जानता वो मूर्ख है ;नादान है .

देखकर दुःख मित्र का जिसका ह्रदय होता विकल ;
त्याग देता मित्र हित पल में सदा जो सुख सकल ,
है वही सच्चा सखा धरती पे वो भगवान है .
मित्रता का भाव ..................................

पाप करने से सदा मित्र को है रोकता ;
हर त्रुटि पर ज्येष्ठ भ्राता सम उसे है टोकता ,
मित्र ही सच्चा हितैषी -सुग्रीव के श्री राम हैं .
मित्रता का भाव ............................

जो निराशा के समय प्रफुल्ल कर देता ह्रदय ;
छीन कर चिंता सभी जो मित्र को करता अभय ,
निर्मल ह्रदय से युक्त मित्र पुण्य पावन धाम है .
मित्रता का भाव ..........................

दौड़कर आ जाता है कृष्णा की एक पुकार पर ;
सारथी बनकर सिखाता -''शत्रु का संहार कर '',
जो सुदामा को भी देता आगे बढ सम्मान है .
मित्रता का भाव .................................

जो नराधम को बना देता नरों में श्रेष्ठ है ;
मित्र का कल्याण हो इस हेतु ही सचेष्ट है ,
मित्र की रक्षार्थ उत्सर्ग करता प्राण है .


मित्रता का भाव ...................................

जात-पात;ऊँच-नीच -वो कभी न मानता ;
मित्र को बस मित्र के ही रूप में पहचानता ,
मित्र मित्र है ;न वो निर्धन न वो धनवान है .
मित्रता का भाव ......................................

मित्र के उत्कर्ष पर जिसका है सीना फूलता ; 
मित्र के सुख देखकर मन ख़ुशी से झूमता ,
मित्रता में द्वेष का होता नहीं स्थान है .
मित्रता का भाव ................................

जो विपत्ति में फंसे मित्र को न भूलता ;
मित्र हित की शाख पर जिस का ह्रदय है; झूलता ,
दुःख की घड़ी में साथ देना मित्र की पहचान है .
मित्रता का भाव ..............................
ये रचना आदरणीय शिखा कौशिक जी ने भेजी है
         उनका ब्लॉग लिंक 
http://shikhakaushik666.blogspot.com
  ##############   
मित्र तुम विषधर अगर ,तो मैं गरल पायी सदाशिव ,
इस जगत का ,मैं हलाहल ही सदा पीता रहा हूँ .
तुम अकेले क्या डराओगे मुझे फुफकार कर के ,
आदि से ही विषधरों के मध्य मैं जीता रहा हूँ .

तोड़ सकता हूँ तुम्हारे दांत ,चाहूं तो अभी पर ,
क्या करूं ,प्रतिकार की मन भावना आती नहीं है .
और तुम मुझको निबलतम मान कर फुफकारते हो
क्योंकि दुर्जन आत्मा ,सदभाव अपनाती नहीं है .

सोचता था ,तुम स्वयं ही समय से कुछ सीख लोगे ,
किसी दिन  विषदंत अपने खुद गडाना छोड़ दोगे .
याकि शायद खुद तुम्हारी अंतरात्मा जाग  जाये ,
और अपनी धृष्टता को तुम स्वयं ही मोड़ दोगे .

क्षम्य थी फुंकार ,लेकिन दंश अब तुम दे रहे हो ,
बस मुझे " भोला " समझकर करवटें तुम ले रहे हो .
रूप प्रलयंकर दिखाने को विवश मुझको करो मत ,
क्यों हमारे धैर्य की , इतनी परीक्षा ले रहे हो

तीसरा यदि चक्षु ही बस खोल दूं मैं ,तो तुम्हारा
जायगा अस्तित्व  मिट,यह मैं स्वयं भी जानता हूँ .
घाव पर ही घाव देते जा रहे ,कितना सहूँगा ,
ठहर जा- वरना अभी बस पाशुपति मैं तानता हूँ .

 ये रचना आदरणीय श्री एस.एन.शुक्ल जी ने भेजी है 
उनका ब्लॉग लिंक   
http://snshukla.blogspot.com
 
############
 

एक सपना था कुछ तरंगे थी
मेरी भी कुछ अभिलाषा थी
तब तुम मुझे मिले
जब चारो ओर निराशा थी
तुमने मुझे चलना सिखाया
लरना सिखाया मुस्कुराना सिखाया
मेरे जीवन पथ में तुने फूलों का सेज सजाया
कभी तुने मुझे संभाला कभी मैंने तेरा साथ निभाया
कारवां यह ज़िन्दगी का युहीं चलता रहा
हमारी कहानी को ऊपर वाला नित रोज गढ़ता गया
कभी उसने दर्द भरे तो कभी ख़ुशी
कभी दी जीत तो कभी मायूसी
पर उस कहानी के हर मोर पर तुने मेरा साथ निभाया 

ये रचना आदरणीय अभिषेक सिन्हाजी ने भेजी है  
 वेसे तो  आद.अभिषेक सिन्हाजी ने दो रचना  भेजी है  और उन्होंने अपने ब्लॉग लिंक का नहीं भेजा!


= = = =  फ्रेंडशिप डे स्पेशल = = = = 
 कवि रहीम दास जी का दोहा 
“रहिमन धागा प्रीत का जिन तोड़ो चटकाय
तोड़े से फिर न जुड़े, जुड़े गाँठ पड़ जाय ”
अथार्त
दोस्ती एक नाजुक धागे के समान होती है, दोस्ती के इस नाजुक धागे को कभी टूटने नहीं दें, यदि एक बार यह
धाग टूट गया तो फिर जुड़ नहीं सकता, और अगर जुड़ेगा भी तो उसमें गाँठ अवश्य पड़ जायेगी!!
 
"हर कोई ऐसा एक मित्र पाए, जो बातें सुनते थके नही,
और मौन को भी जो पढ जाए!!" 

 और अब कुछ समस आपके लिए  

 ना मुस्कुराने को जी चाहता है,
ना आँसू बहाने को जी चाहता है,
तुम्हारी याद में और क्या कहे,
बस तुम्हारे पास आने को जी चाहता है!!

= = = =  “हॅपी फ्रेंडशिप डे” = = = = 
पलभर में टूट जाए वो कसम नही,
दोस्त को भूल जाए वो हम नही,
तुम हमे  भूल जाओ इस बात में  नही,
क्यों की तुम हमे भूल जाओ इतने बुरे हम नही.
= = = =  “हॅपी फ्रेंडशिप डे” = = = =

रिश्तो की डोरी कमज़ोर होती है,
आँखों की बातें दिल की चोर होती है,
खुदा ने जब भी पूछा दोस्त का मतलब,
हमारी उंगली आपकी ओर होती है

= = = =  “हॅपी फ्रेंडशिप डे” = = = =
अजनबी गलियों से हम गुज़रा नही करते,
दर्दे दिल लिया और दिया नही करते,
ये प्यारा सा रिश्ता सिर्फ़ आपसे है,
वरना इतना याद हम किसी को किया नही करते!
= = = =  “हॅपी फ्रेंडशिप डे” = = = =

Orkut Scraps - Friends



"आपसे दोस्ती हम यूं ही नही कर बैठे,
क्या करे हमारी पसंद ही कुछ "ख़ास" है"


 
 “सच्चा मित्र वही होता है जो उस समय आपका साथ देता है जब सारी दुनिया साथ छोड़ देती है!”
                                            वाल्टर विन्चेल
#######################
(⁀‵⁀) ✫ ✫ ✫.
`⋎´✫¸.•°*”˜˜”*°•✫
..✫¸.•°*”˜˜”*°•.✫
☻/ღ˚ •。* ˚ ˚✰˚ ˛★* 。 ღ˛° 。* °♥ ˚ • ★ *˚ .ღ 。.................
/▌*˛˚ღ •˚HAPPY FRIENDSHIP DAY ALL MY FRENDS ˚ ✰* ★
/ .. ˚. ★ ˛ ˚ ✰。˚ ˚ღ。* ˛˚ 。✰˚* ˚ ★ღ 


चाँद से जब मुलाकात होती है,
आपके बारे मे उनसे कुछ बात होती है,
वो कहते है मेरे पास खुबसुरत सितारे है,
हम कहते है उनसे भी खुबसुरत  दोस्त हमारे है!!
सही बात या नहीं जरुर बताए
Orkut Scraps - Friends 

फ्रैंडशिप-डे की आप सभी को ढेर सारी बधाई और प्यार.

लम्हा लम्हा वक़्त गुज़र जाएगा,
चाँद लम्हों में एग्ज़ॅम आ जाएगा,
अभी तो वक़्त है, कविता की दो लाइन पढ़ लो,
वरना सुझाव और संदेश  क्या मुन्ना भाई देगा?  


आपका सहयोग और प्यार न मिले तो आगे बढ़ पाना मुश्किल है....आपका सोनू
 
Orkut Scraps - Friends

लिखिए अपनी भाषा में



Type in
Title :
Body

आजा ओ नचलो ....