समस हिंदी में आपका सुवागत है ...सोनू

Welcome to Sms Hindi

सभी भारतीयों से अनुरोध है कि वो अपने ब्लॉग पर "वन्दे मातरम्" अवश्य लिखें!

विशेष लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
विशेष लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

3.25.2013

आपको भी होली की अग्रिम शुभकामनाएं...

 लाल रंग आपके गालों के लिए;
काला रंग आपके बालों के लिए;
नीला रंग आपकी आँखों के लिए;
पीला रंग आपके हाथों के लिए;
गुलाबी रंग आपके सपनों के लिए;
सफ़ेद रंग आपके मन के लिए;
हरा रंग आपके जीवन के लिए;
होली के इन सात रंगों के साथ;



आपके पूरे परिवार को रंग भरी शुभकामनाएँ।


लाल, गुलाबी, नीला और पीला;
हाथों में लिया समेट;
होली की दिन रंगेगे सजनी;
करके मीठी भेंट।
होली मुबारक।


आपको भी होली की अग्रिम शुभकामनाएं...

रंगों का त्योंहार मुबारक हो;
खुशियों की फुहार मुबारक हो;
सात रंग से सजे आपका जीवन;
एक नहीं, दो नहीं सौ-सौ बार मुबारक।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

मथुरा की खुशबू, गोकुल का हार;
वृन्दाबन की सुगंध, बरसाने की फुहार;
राधा की उम्मीद, कन्हया का प्यार;
मुबारक हो आपको होली का त्योंहार।

पूर्णिमा का चाँद, रंगों की डोली;
चाँद से उसकी, चांदनी बोली;
खुशियों से भरे, आपकी झोली;
मुबारक हो आपको, रंग-बिरंगी होली!


पिचकारी की धार, गुलाल की बौछार;
अपनों का प्यार, यही है होली का त्यौहार।
होली की आपको शुभ कामनाएं।

मछली को इंग्लिश में कहते हैं 'फिश';
हम आपको बहुत करते हैं 'मिस';
हमसे पहले कोई न कर दे आपको 'विश';
इसलिए एक दिन पहले ही कर रहा हूँ 'विश'।
हैप्पी होली।

प्यार के रंग से भरो पिचकारी;
स्नेह से रंग दो दुनिया सारी;
ये रंग न जाने कोई जात न कोई बोली;
आप सभी को मुबारक हो होली।

होली का रंग धुल जायेगा;
दोस्ती का रंग ना धुल पायेगा;
यही तो असली रंग हैं जिंदगी का;
हर पल गहरा होता जायेगा।
होली के ढेर सारी शुभकामनाएं।

सोचा किसी अपने से बात करें;
अपने किसी ख़ास को याद करें;
किया जो फैसला होली मुबारक कहने का;
तो दिल ने कहा क्यों ना आपसे शुरुआत करें।
होली मुबारक।

थोड़ा सा रंग, थोड़ी सी ठंडाई;
कृषण की पलटन, बरसाना में आई;
राधा की सहेलियों ने लट्ठ बरसाये;
मस्करी में अय दोस्त हम होली मनायें।
होली के त्यौहार का हार्दिक अभिनन्दन।

इस होली के त्यौहार कुछ ऐसे मनाएंगे हम, मेरे दोस्त;
कि पिचकारी मेरी हो और रंग तेरा हो;
मिठाई मेरी हो और गुलाल तेरा हो;
राह चलती लड़की छेड़ूँ मैं, और मुह काला तेरा हो।
बुरा ना मानो होली है!


5.10.2012

माँ तुझे सलाम.. मदर्स डे स्पेशल

मदर्स डे यानी एक ऐसा दिन जब मां को ये अहसास कराया जाए कि हम उनसे कितना प्यार करते हैं
          मा की ममता क भी कुछ अंदाज़ होते हैं
जागती आँखों मैं भी कुछ खवाब होते हैं
ज़रोरी नही की घाम मैं निकले आँसू ही,
मुस्कुराहते आखों मैं भी सैलाब होते हैं ...

मातृदिवस की शुभकामनाएँ 
जब तुम रोते थे रात-रात भर।
वो जागती थी आँचल में लेकर।।
अब वह रोती है रात-रात भर।
तुम सोए रहते हो चादर ओढ़कर।।

सभी को मदर्स डे पर शुभकामनाएँ. 
आई लव मॉम

11.11.2011

11-11-11 आप सभी को शुभ हो और खुशियाँ लेकर आये!




कभी कभी दिल उदास होता है
हल्का हल्का सा आँखों को एहसास होता है
छलकती है मेरी भी आँखों से नमी
जब तुम्हारे दूर होने का एहसास होता है

नज़र ने नज़र से मुलाक़ात कर ली ,
रहे दोनों खामोश पर बात करली,
मोहब्बत की फिजा को जब खुश पाया,
इन आंखों ने रो रो के बरसात कर ली






  कोई दोस्त ऐसा बनाया जाये, 
जिसके आसुओं को पलकों में छुपाया जाए, 
रहे उसका मेरा रिश्ता कुछ ऐसा, 
की अगर वो रहे उदास तो हमसे भी न मुस्कुराया जाये!







कीमती पीते हैं, लाजवाब पीते हैं
बहुत पीते हैं, बेहिसाब पीते हैं
जब भी आती है तेरी याद
हम खून बेच कर शराब पीते हैं






 






तुझे देखे बिना तेरी तस्वीर बना सकता हूँ,
तुझसे मिले बिना तेरा हाल बता सकता हूँ,
है मेरी दोस्ती में इतना दम,
अपनी आँख का आँसू तेरी आँख से गिरा सकता हूँ
हम दोस्ती में हद ए गुज़र जायेंगे ,
यह जिंदगी आपके नाम कर जायेंगे,
आप रोया करेंगे हमे याद करके,
आपके दामन में इतना प्यार छोड़ जायेंगे..

हिचकियों से एक बात का पता चलता है,
 कि दोस्त  हमे याद तो करता है,
बात न करे तो क्या हुआ,
कोई आज भी हम पर कुछ लम्हे बरबाद तो करता है



फूल सुख जाते है एक वक्त के बाद,

लोग बदल जाते है एक वक़्त के बाद,

अपनी दोस्ती भी टूटेगी एक वक़्त के बाद,

लेकिन वोह वक़्त आयेगा मेरी मौत के बाद...

दोस्तों की पहचान :-

जब हम बुलंदियों को छुते है तो नए नए दोस्तों की संख्या बढती जाती है
जब हम बेकार (जॉब लेस) होते है तो अपने भी पराये हो जाते है साथ में
दोस्तों की संख्या में कमी आ जाती है|

इसीलिए किसी पर भी भरोसा मत करो खुद के सिवा अगर आज आप बेकार (जॉब लेस) है| और आज का दिन आपके दोस्तों का है, कल का दिन आपका जरुर होगा अगर आप खुद पर भरोसा रखते है तो - सच्चा दोस्त

8.30.2011

पूज्य माता जी को मेरी कोटि-कोटि विनम्र श्रद्धांजली . ..सोनू शर्मा

  स्व० "श्रीमती सुगना कंवर राजपुरोहितजी" के जीवन पर एक नज़र
     "जीवन का लक्ष्य था समाज की सेवा"
     

"स्व० श्रीमति सुगना राजपुरोहित"
      "स्व० श्रीमति सुगना राजपुरोहित" एक नज़र मे तो एक सामान्य नारी की भाँति नज़र आती है ! लेकिन यह सोच इनकी जीवन शैली पढ़कर बदल जाएगी इन्होने अपने जीवन में तूफ़ानी झंझावतों
को झेलकर, आँधियों को मोड़ कर, अंधकार को चीरकार, परेशानियो को मसलकर एक नई राह बनाई और परिवार के साथ-साथ समाज सेवा में भी नाम रोशन किया! 

  इनका जन्म जोधपुर के एक छोटे से गाँव "कनोडीया" में सन् "जुलाई 1960 ई० मे (वि० स० 2017) लगभग में हुआ था! इनके पिता का नाम "स्व० श्री कौशल सिहं सेवड़" एक ज़मींदार किसान थे ! इनकी माता का नाम "स्व० श्रीमति मैंना देवी था ! माता पिता दोनो से सुगना कंवर उर्फ रत्न कंवर काफ़ी प्रभावित थी!


  इनको अपना आदर्श मानती थी ! छ: भाई बहनो मे सुगना कंवर उर्फ रत्न कंवर सबसे छोटी थी इसलिए सबसे लाडली थी तथा इनके बड़े भाई "श्री भंवर सिह" (पूर्व एम० टी० ओफिसर आर० ए० सी० पुलिस राजस्थान) इनको प्यार से बाया बाई-सा" कहते थे ! इनके समय मे गाँव मे लड़कियों को नहीं पढ़ाया जाता था!


  इनकी शिक्षा बड़े भाई के द्वारा घर पर हुई थी, इनके पिता "स्व० श्री ठा० कौशल सिंह" ने अपनी पुत्री को सदैव सत् संस्कार तथा समाज़ सेवा की सीख दी, साथ ही प्रभु कृपा से इनमे मानवीय गुण कूट-कूट कर भरे थे!

इनको बचपने से ही धार्मिक विचारो एंव समाज सेवा मे रूचि थी इनके पिता का समाज मे काफ़ी नाम था, इसलिए लोग आज भी उन्हे याद करते हैं , इसलिए इनकी रूचि समाज़ सेवा के प्रति और आकर्षित हुई!

 इनकी शादी मात्र "16 वर्ष की अल्प आयु" मे श्री बिरम सिंह पुत्र श्रीमान ठा० सुजान सिंह सिया" गाँव "मेघालासिया" जिला "जोधपुर" मे हुआ था ! इनकी माता जी सदैव कहती थी ! हमारी "रत्न" बहुत छोटी है ! लेकिन इन्होने परिवार की ज़िम्मेदारी बहुत जल्दी ही संभाल ली थी ! इनके देवर बहुत छोटे थे ! जिनकी देखभाल (परवरिश) भी इनको ही करनी पड़ती थी    क्योंकि इनकी सासू माँ का स्वर्गवास इनकी शादी से कुछ वर्ष पूर्व हुआ था इसलिए अपने तीन देवरो व एक ननद की ज़िम्मेदारी भी इनके कंधो पर थी उन्हे अपने पैरो पर खड़ा किया और इसके लिए इनको काफ़ी संघर्ष का सामना करना पड़ा था ! इनके तीन पुत्र एंव दो पुत्री थी ! जिनकी परवरिश बखूबी पूर्ण की इन्होने कभी हिम्मत नही हारी (जीवन के हर सफ़र में)!
 
         इनकी समाज सेवा मे बचपन से ही नाता रहा है ! इसलिए शादी के बाद भी परिवार की ज़िम्मेदारियों के साथ- साथ समाज़ सेवा में बहुत योगदान दिया था ! इनके सहयोग से आयोजित "प्राक्रतिक चिकित्सा शिविर" कई स्थानो पर सफलता पूर्ण किए गये तथा जिससे प्राक्रतिक चिकित्सा के प्रति लोगो की रूचि बढ़ी तथा इस चिकित्सा पद्धति के लोगो को जागरूक किया तथा ये शिविर आज भी लगाए जाते है यह सब इनके प्रयास से ही संभव हुआ था !

    इनके परिवार की गिनती आज "समाज सेवा" परिवरो में होती है ! इन्होने जीवन के अंतिम समय में भी एकता की मिसाल दी थी! इसका ही उदाहरण है कि परिवार से जिन सदस्यो ने आपस मे दूरी बना ली थी! वे फिर से संगठित हो गये परंतु विधि के विधान के अनुसार 48 वर्ष की अवस्था में 1 सितंबर 2008 दिन सोमवार(हिन्दी माह वि० स० 2065 भादवा सुदी द्वितीया में) हमें छोड़कर स्वर्गवासी हो गई! 

 स्व० श्रीमती सुगना कंवर" कहती थी -
     "जो जीवन दूसरों के काम आए तो उसे ही जीवन कहते हैं जो दूसरो के दुख मे दुखी और सुख मे सुखी होता है उसे इंसानियत कहते है!"
 
किसी ने ठीक कहा है! 

यू तो दुनिया में सदा रहने कोई नहीं आता है! 
     आप जैसे गई इस तरह कोई नहीं जाता है! 
इस उपवन् का दायित्व सौंपकर इतनी 
  जल्दी संसार से कोई नही जाता है!
 
आभार
हैम्स ओसिया इन्स्टिट्यूट 
 
आज की पोस्ट प्रिय मित्र ओर भाई सवाईजी की पूज्य माता स्व० श्रीमती सुगना कंवरजी की पावन स्मृति में उन्हीं को श्रद्धांजली स्वरूप समर्पित करता हूँ! 
 आप श्रद्धांजली इस ब्लॉग पर भी दे सकते हो
अधिक जाननें और पढ़नें के लिए  

Orkut Scraps - Rose
हे दुनिया के मालिक अगर जुदा करना था इस से तो अच्छा होता था इनसे मिलाया न होता!
 पूज्य माता जी को मेरी कोटि-कोटि विनम्र श्रद्धांजली . सोनू शर्मा 

8.15.2011

सभी ब्लोगेर साथियों को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं




 हेल्लो दोस्तों आज कितना खुशी का दिन है आज हमारा देश आजाद हुआ था! 15 अगस्त 1947 का दिन भारत के लिए ख़ास अहमियत रखता है! 15 अगस्त के दिन का नाम सुनते ही प्रत्येक भारत वासी के मन में आज़ाद होने का अहसास जाग उठता है! ओर हर साल 15 अगस्त आते ही मेरे मन में एक अजब सी खुशी सा अहसास होता है इसका कारण है हर तरफ राष्‍ट्रीय गीत बजता हैं मेरी स्कूल में भी बच्चे रंग-बिरंगे प्रोग्राम पेश करते हैं! हर किसी के हाथ में झण्डा होता है! लेकिन इस साल 15 अगस्त 2011 एक ओर खुशी की बात है हमारी प्रिय ब्लॉगर आदरणीय शालिनी कौशिक जी प्रथम विजेता के रूप में चुना गया! जिनका ब्लॉग है कौशल इन्हें आज सर्वश्रेष्ठ रचनाकर चुन लिया गया है जोकि मेरे प्रिय मित्र ओर भाई सवाई सिंह राजपुरोहित के जन्मदिन के अवसर पर एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था इस प्रतियोगिता मेरे पास कुल 27 रचना आई जिसमे से 5 रचना को चुना गया था जिसमे से एक रचना "दोस्ती - एक प्रतियोगिता हैं" को आज  सर्वश्रेष्ठ रचना के रूप में चुना गया! जो एस.एम.एस हिंदी ब्लॉग के द्वारा आयोजित थी! इस लिए आदरणीय शालिनी कौशिक जी को आज एक ऑन लाइन प्रमाण पत्र (एस.एम.एस हिंदी ब्लॉग के द्वारा) दिया जाता है!
            आदरणीय शालिनी जी मेरे पास शब्द नहीं हैं आपका शुक्रिया अदा करने के लिए आपने इतनी प्यारी रचना लिखी {दोस्ती - एक प्रतियोगिता हैं} है! आप इनकी रचना को पढ़ सकते है यहाँ क्लिक करके मेरी तरफ से आदरणीय शालिनी जी को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं! और आदरणीय श्री अरुण कुमार निगमजी(दुसरे स्थान पर), आदरणीय शिखा कौशिक जी(तीसरा स्थान पर ), आदरणीय श्री एस.एन.शुक्ल जी, आदरणीय   श्री अभिषेक सिन्हाजी और अंत में आदरणीय अजय सिंह जी,  आद.शालिनी शर्माजी, आद.आशीष पाण्डेजी,आद.रेखा जी, आद.योगेन्द्र सिंह, आद. संतोष सिंहजी, आद.अजली वर्मा, आद.केदार नाथ जी, आद.रविकरजी, आद.अभिषेक कुमारजी, आद.आपकाजी, योगेश राज जोधपुर, आद.जुगलजी, आद.ज्योतिजी, आद.राजवीरजी,  आद.आर.जे.नरेद्र सिंहजी सभी ब्लोगेर साथियों को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं जिन्होंने आपनी प्यारी रचनाए मुझे भेजी!
           हेम्स ओसिया इंस्टिट्यूट का विशेष रूप आभारी हूँ जिन्होंने बहुत सुन्दर प्रमाण पत्र डिजायन किया है!! 

एक ऐसा गीत गाना चाह्ता हूं, मैं
खुशी हो या गम, बस मुस्कुराना चाह्ता हूं, मैं

दोस्तॊं से दोस्ती तो हर कोई निभाता है..
दुश्मनों को भी अपना दोस्त बनाना चाहता हूं, मैं............
योगेशजी 

  और अब चलते चलते  
आदरणीय श्रीअभिषेक सिन्हाजी की ये रचना
एक सपना था कुछ तरंगे थी
मेरी भी कुछ अभिलाषा थी
तब तुम मुझे मिले
जब चारो ओर निराशा थी
तुमने मुझे चलना सिखाया
लरना सिखाया मुस्कुराना सिखाया
मेरे जीवन पथ में तुने फूलों का सेज सजाया
कभी तुने मुझे संभाला कभी मैंने तेरा साथ निभाया
कारवां यह ज़िन्दगी का युहीं चलता रहा
हमारी कहानी को ऊपर वाला नित रोज गढ़ता गया
कभी उसने दर्द भरे तो कभी ख़ुशी
कभी दी जीत तो कभी मायूसी
पर उस कहानी के हर मोर पर तुने मेरा साथ निभाया
मैं बहुत खुशनसीब हूँ जो तेरे जैसा दोस्त पाया

▀▄▀▄▀▄▀▄▀▄▀▄▀▄▀▄▀▄▀▄▀
 
   
आज की पोस्ट आद.शालिनी कौशिकजी के नाम मुझे उम्मीद है आप सब को उनके ब्लॉग पर एक से बढकर एक रचना मिलेगी उनका ब्लॉग कौशल लिंक उपर दिया गया है!!
 आप सभी मित्र गणों को भारतीय स्वाधीनता दिवस पर्व की हार्दिक शुभ कामनाये और ढेर सारी बधाइयाँ....


** आपका सोनू ** 
कृपया आप मेरे ब्लॉग के समर्थक(Followers) बने... धन्यवाद...
 sonuagra0009@gmail.com

7.08.2011

हेल्लो दोस्तों आगामी 12 जुलाई को मेरे प्रिय दोस्त सवाई सिंह राजपुरोहित जन्मदिन है.











 
 आप सभी को मेरा " जय श्री कृष्ण " 
                              
                     ■─═─═─■ﻶﻍჱﻶﻍ■─═─═─■■─═─═─■ﻶﻍჱﻶﻍ■─═─═─■
हेल्लो दोस्तों आगामी 12 जुलाई को  मेरे प्रिय दोस्त ओर भाई सवाई  सिंह राजपुरोहित का जन्मदिन है मै सवाई को पिछले  आठ  साल से जनता हू सवाई  ने जीवन में हमेसा अपनी माता जी(स्व० श्रीमती सुगना कंवर) की बातो को अपने जीवन दाहाला है और वो आज भी कॉलेज में या समाज दुसरे के दर्द को महसूस करना, दुसरो की मदत करना अपनी जिमेदारी मानता है सवाई सिंह को दो बार सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवक का खिताब (आगरा कॉलेज में ) भी मिल चुका है ओर हेम्स ओसिय संस्था(राजस्थान) व कई अन्य संस्थाओ से भी ये जनाब समानित हो चुके है  हालाकि सवाई ने कभी किसी को किसी काम के लिए मना नहीं किया मुझे याद है जब मेरा कॉलेज में एड्मिसन नहीं हो रहा था तब सवाई ने मेरा एड्मिसन कराया और एड्मिसन मिल गया था  पर उसके लिए भी मेरे पास पैसे नहीं थे तब सवाई जी की माता जी स्व० श्रीमती सुगना कंवर मेरी फीस दी हाला कि आज माता श्री हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी याद आज भी मुझे है और सवाई को दिल से जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं भगवान  उसे  लम्बी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करे और वो हमेशा ख़ुश रहे भगवान उसे जीवन की हर राह पर खुशियाँ,सफलता, उत्साह और उल्लास प्रदान करे...........मेरी यही कामना है 

आज की पोस्ट सिर्फ सवाई सिंह के नाम....

 उस दिन भगवान् ने भी जशन मनाया होगा,
Orkut Scraps







जिस दिन आपको अपने हाथो से बनाया होगा,
उसने दिन भगवान् ने भी बहाए होंगे आँसू,
जिस दिन आपको यहाँ भेज कर, 
खुद को अकेला पाया होगा!!
जन्मदिन मुबारक हो

■─═─═─■ﻶﻍჱﻶﻍ■─═─═─■■─═─═─■ﻶﻍჱﻶﻍ■─═─═─■
 
 Orkut Scraps - Happy Birthday
रब से दुआ कर रहे हैं हम,
आपके पास आये न कोई गम
आपके जन्मदिन पर भगवान से 
यह मांगते हैं हम,
 हर कामयाबी चूमें आपके कदम".
"हो मुबारक यह जन्मदिन तुम्हें, 
जहाँ तुम्हारा आबाद रहे,
जब तक दुनियां चलती रहे
तब तक तुम्हारी याद रहे" 
■─═─═─■ﻶﻍჱﻶﻍ■─═─═─■■─═─═─■ﻶﻍჱﻶﻍ■─═─═─■

Orkut Scraps - Happy Birthday 
फूलो  ने बोला खुसबू  से
खुसबू  ने बोला बादल  से
बादल ने बोला लहरो से
लहरो ने बोला साहिल से
वोही हम कहते हें दिल से
जन्मदिन कि शुभकामनाऐ सवाई सिंह

■─═─═─■ﻶﻍჱﻶﻍ■─═─═─■■─═─═─■ﻶﻍჱﻶﻍ■─═─═─■
 
Orkut Scraps - Happy Birthday
फूलों ने अमृत का जाम भेजा है,

सूरज ने गगन से सलाम भेजा है,

मुबारक हो आपको जन्मदिन,

तहे-दिल से हमने ये पैगाम भेजा है!


■─═─═─■ﻶﻍჱﻶﻍ■─═─═─■■─═─═─■ﻶﻍჱﻶﻍ■─═─═─■








अगर सवाई जी याद आपको ना रहे अपना जन्मदिन
चेक करते रहना यूँ ही अपने मोबाइल के इन्बोक्स में 
मैं कभी ना भूलूगा अपने दोस्त का जन्मदिन
चाहे वो हो मेरा जिंदगी का आखरी दिन..
आपको ज़रूर मेरा यह समस मिलेगा
जिसपे लिखा होगा मुबारक हो आपको आपका जन्मदिन
■─═─═─■ﻶﻍჱﻶﻍ■─═─═─■■─═─═─■ﻶﻍჱﻶﻍ■─═─═─■

Orkut Scraps - Happy Birthday
हम आपके जनमदिन पर देते हैं यह दुआ
हम और तुम मिलकर, होंगे कभी ना जुड़ा
जीवन भर साथ देंगे अपना है ये वादा
आप पर अपनी जान भी देंगे, अपना है ये इरादा
  
■─═─═─■ﻶﻍჱﻶﻍ■─═─═─■■─═─═─■ﻶﻍჱﻶﻍ■─═─═─■
दुआ है की कामयाबी के हर सिकहर पर आपका नाम होगा, 
आपके हर कदम पर दुनिया का सलाम होगा,
हिम्मत से मुश्किलों का सामना करना हमारी दुआ है,
की एक दिन वक़्त भी आपका गुलाम होगा!!
■─═─═─■ﻶﻍჱﻶﻍ■─═─═─■■─═─═─■ﻶﻍჱﻶﻍ■─═─═─■
Orkut Scraps - Happy Birthday ये दिन ये महीना ये तारीख जब जब आई
हम ने कितने प्यार से जानम दिन की महफिले सजाई
 हर शाम नाम कि दोस्ती के 
 इस की रोशनी में चाँद जैसी तेरी सूरत है समाई
■─═─═─■ﻶﻍჱﻶﻍ■─═─═─■■─═─═─■ﻶﻍჱﻶﻍ■─═─═─■ 
Orkut Scraps
ज़रूर आपको किसीने दिल से पुकारा होगा,
एक बार तो चाँद ने भी आपको निहारा होगा,
 मायूस हुए होंगे सितारे भी उस दिन,
भागवन ने जब ज़मीन पर आपको उतरा होगा!!
■─═─═─■ﻶﻍჱﻶﻍ■─═─═─■■─═─═─■ﻶﻍჱﻶﻍ■─═─═─■
   


Orkut Scraps - Happy Birthday
सवाई  सिंह  जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ.
■─═─═─■ﻶﻍჱﻶﻍ■─═─═─■■─═─═─■ﻶﻍჱﻶﻍ■─═─═─■
दोस्ती उन से करो जो निभाना जानते हो!
नफ़रत उन से करो जो भूलना जानते हो
!
ग़ुस्सा उन से करो जो मानना जनता हो
!

प्यार उनसे करो जो दिल लुटाना जनता हो!  

■─═─═─■ﻶﻍჱﻶﻍ■─═─═─■■─═─═─■ﻶﻍჱﻶﻍ■─═─═─■


    
   
           
               
  
  
■─═─═─■ﻶﻍჱﻶﻍ■─═─═─■■─═─═─■ﻶﻍჱﻶﻍ■─═─═─■
आप सवाई सिंह को जन्मदिन की बधाई
उनके ब्लॉग आज का आगरा  और  एक्टिवे लाइफ  पर भी दे सकते है
■─═─═─■ﻶﻍჱﻶﻍ■─═─═─■■─═─═─■ﻶﻍჱﻶﻍ■─═─═─■

अंत मे:- अब आपके लिये एक मोका है आप भेजिए अपनी कोई भी रचना जो जन्मदिन या दोस्ती पर लिखी गई हो! रचना आपकी स्वरचित होना अनिवार्य है! आपकी रचना मुझे 20 जुलाई तक मिल जानी चाहिए! इसके बाद आयी हुई रचना स्वीकार नहीं की जायेगी! आप अपनी रचना हमें "यूनिकोड" फांट में ही भेंजें! आप एक से अधिक रचना भी भेजें सकते हो! रचना के साथ आप चाहें तो अपनी फोटो, वेब लिंक(ब्लॉग लिंक), ई-मेल व नाम भी अपनी पोस्ट में लिख सकते है! प्रथम स्थान पर आने वाले रचनाकर को एक प्रमाण पत्र दिया जायेगा! रचना का चयन  "स्मस हिन्दी ब्लॉग" द्वारा किया जायेगा! जो सभी को मान्य होगा! मेरे  इस पते पर अपनी रचना भेजें ई-मेल sonuagra0009@gmail.com या आप मेरे इस ब्लॉग मे टिप्पणि के रूप में भी अपनी रचना भेज सकते हो.
■─═─═─■ﻶﻍჱﻶﻍ■─═─═─■■─═─═─■ﻶﻍჱﻶﻍ■─═─═─■

कृपया आप मेरे ब्लॉग के समर्थक (Followers) बने और आपके सहयोग एवं स्नेह का सदैव आकांक्षी रहूँगा


लिखिए अपनी भाषा में



Type in
Title :
Body

आजा ओ नचलो ....